संगीनों के साये में अमांपुर में शांति
- फोटो- -पुलिस कर रही गश्त, पीएसी भी तैनात है -अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है पुलिस जासं,
- फोटो-
-पुलिस कर रही गश्त, पीएसी भी तैनात है
-अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है पुलिस
जासं, अमांपुर: कस्बा में राजगद्दी आयोजन के दौरान तीन व्यापारियों को गोली मारने से उपजे विवाद के बाद अब कस्बा शांत है। पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। पुलिस भी अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। दो आरोपितों को जेल भेजा गया है।
कस्बा में रविवार रात रामलीला मंचन के दारान राजगद्दी से पहले तीन व्यापारियों को वर्ग विशेष के आरोपितों ने गोली मार दी थी। घायल व्यापारी के पिता की तहरीर पर मामले में सटोरिया शानू उर्फ मुखिया सहित 6 नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा लिखकर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपित शानू उर्फ मुखिया व दूसरे साथी साजिद पुत्र कल्लू को वारदात में प्रयुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया था। कस्बा में हुई इस घटना के तीसरे दिन संगीनों के साये में अमांपुर शांत रहा। तीसरे दिन बाजार में पीएसी बढ़ा दी गई है। एडीजी जोन आगरा अजय आनंद और डीआइजी अलीगढ़ ने भी अमांपुर के हालात के बारे में जानकारी की। खौफ और सन्नाटा
अमांपुर: कभी कौमी एकता की मिसाल से प्रख्यात अमांपुर को न जाने किस की नजर लग गई। जहां की चंद पानी की बूंदें ही शांति का संदेश देती थीं। वहां आगजनी और दहशत का राज वर्ग विशेष के शानू उर्फ मुखिया व उसके 10 अन्य साथियों ने पैदा कर दिया। जहां कभी खौफ तो कभी सन्नाटा साफ दिख रहा है। वैश्य समाज की गतिविधि पर नजर
अमांपुर : एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों को रविवार रात्रि लगा दिया था। पुलिस ने सोमवार को घटना के आरोपितों को पकड़ने के लिए मुखबिरों से संपर्क करना शुरू कर दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। वहीं पुलिस वैश्य समाज की हर गतिविधि पर भी नजर बनाए हुए है।