Move to Jagran APP

विवादित जमीन जोतने के विवाद में फायरिग

दो पक्षों में हुए विवाद के बाद महिलाओं ने बुर्जियों में आग लगा दी। एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 06:45 AM (IST)
विवादित जमीन जोतने के विवाद में फायरिग
विवादित जमीन जोतने के विवाद में फायरिग

सोरों (कासगंज), संवाद सूत्र। कोतवाली के गांव नगला खुर्द में विवादित जमीन को एक पक्ष द्वारा जबरन जोत लेने पर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा फायरिग की गई। महिलाओं ने बुर्जियों में आग लगा दिया। मौके पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया है। घटना की जानकारी पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए थे। एहतियात के तौर पर कासगंज कोतवाली से भी फोर्स मंगाया गया।

loksabha election banner

गांव के ज्ञान सिंह और लाखन सिंह केबीच जमीनी विवाद है। विवादित जमीन का एसडीएम के न्यायालय में वाद चल रहा है। गुरुवार की शाम को लगभग पांच बजे ज्ञान सिंह अपने स्वजनों एवं दर्जन भर अज्ञात लोगों के साथ विवादित भूमि पर पहुंच गया और जोताई करने लगा। इसकी जानकारी जब लाखन सिंह को मिली तो वह अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया। दहशत फैलाने के उद्देश्य से ज्ञान सिंह के पक्ष ने फायरिग की। महिलाओं ने खेत पर रखी बुर्जियों में आग लगा दी। इंस्पेक्टर रविद्र बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसडीएम ललित कुमार एवं सीओ सदर आरके तिवारी और तहसीलदार अजय कुमार गांव पहुंचे। मामले में इंस्पेक्टर रविद्र बहादुर का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित ज्ञान सिंह द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सुबह भी हुआ था विवाद: सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। एसडीएम ललित कुमार मौके पहुंचे थे और बात का निस्तारण न होने दोनों पक्षों को खेत न जोतने की हिदायत दी थी। एसडीएम के वापिस लौटने के बाद आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.