विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kasganj News: स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में जमकर हुई भिड़ंत, अफसरों तक पहुंची लड़ाई

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 25 Dec 2022 12:32 PM (IST)

Kasganj News In Hindi प्रधानाध्यपिका और शिक्षामित्र का झगड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दोनों के बीच ...और पढ़ें

Kasganj News: स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में जमकर हुई भिड़ंत।
Kasganj News: स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में जमकर हुई भिड़ंत।

कासगंज, जागरण टीम। यूपी के कासगंज जिले में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। सहावर ब्लाक क्षेत्र के गांव बढ़ारी कलां के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यपिका और शिक्षामित्र आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच करीब आधा घंटा गुत्थमगुत्था हुई। अन्य शिक्षिकाओं द्वारा बमुश्किल दोनों को अलग किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग में अफरातफरी मच गई।

तहसील दिवस में दिया प्रार्थनापत्र

बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। शिक्षामित्र ने तहसील दिवस में पहुंचकर प्रार्थनापत्र भी दिया है। पुलिस इस पर विचार कर रही है।प्रधानाध्यपिका वीनेश यादव का आरोप है कि बीते दिनों खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षा मित्र का करीब दस दिन का मानदेय काट दिया था। इस मामले को लेकर उसने शनिवार को विद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। उनके साथ मारपीट की।

बच्चों का नहीं बंट रहा मिड डे मील

शिक्षामित्र साधना का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों को मिड डे मिल नहीं बांटा जा रहा था। उन्होंने इसके लिए प्रधानाध्यापिका से कहा, तो वह भड़क गईं और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने से मामला सुर्खियों में आ गया है। घटना के बाद शिक्षामित्र ने सहावर थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियाद की। वहां मौजूद सीओ सहावर डीके पंत ने उनका प्रार्थनापत्र ले लिया है। उधर, प्रधानाध्यापिका ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। बीएसए ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सचिन एवं श्रीकांत पटेल को जांच सौपी है।

ये भी पढ़ें...

Meerut: CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शन में यूपी में पहली सजा, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले 86 उपद्रवी दोषी

बढ़री कलां में प्रधानाध्यपिका एवं शिक्षामित्र में हुई भिड़ंत का मामला सामने आया है। वीडियो भी देखा है। कासगंज एवं सहावर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजीव कुमार यादव, बीएसए

शिक्षामित्र थाना समाधान दिवस में पहुंची थी। उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी था। उसका प्रार्थनापत्र ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डीके पंत, सीओ सहावर