Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में भाजपा की चलेगी आंधी : रजनीकांत

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:27 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजपा की चलेगी आंधी : रजनीकांत

फोटो नंबर : 6

loksabha election banner

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन

संवाद सूत्र, सोरों: भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा का संकल्प सबका साथ सबका विकास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत सरकार की उपलब्धियां लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंधी के रूप में दिखाई देंगी। रजनीकांत माहेश्वरी सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के सभागार में भाजपा की कमल संदेश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कमल संदेश पदयात्रा में 15 दिनों तक कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को घर घर पहुंचाया है। कार्यकर्ताओं की यह मेहनत लोकसभा चुनाव में वोट के रूप में दिखाई देगी। कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, पद यात्रा संयोजक डीएस लोधी सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें और उत्साह बरकरार रखें। इस मौके पर नीरज शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, संजय दुबे, शरद गुप्ता, रवींद्र ब्रम्हचारी, रंजीत सिंह, डॉ. बीडी राना, केपी सिंह, अजय राना, केपी सिंह सोलंकी, राजवीर भल्ला, केत सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ, रामाकांत मिश्र, मिथलेश वर्मा, मनीषा गुप्ता, सविता गुप्ता, विवेक महेरे, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, हरिओम, राजू शर्मा, कन्हैया लाल, महेंद्र बघेल, कन्हैयालाल बघेल, आशुतोष त्रिवेदी, योगेश सोनी, अनुराग तिवारी, रविकांत गुप्ता, यशोदर रावत, कुलदीप प्रतिहार, मुनीश मिश्रा, रामनिवास राजपूत सहित आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.