विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य रास्ते पर रुकी बस देखकर डीएम का पारा हुआ 'हाई', कासगंज एआरएम को नोटिस जारी

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:57 AM (IST)

कासगंज के जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग पर बसों के रुकने से यातायात बाधित होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एआरएम ...और पढ़ें

रोडवेज बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी बस को देखकर नाराजगी जताते डीएम। जागरण

रोडवेज बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी बस को देखकर नाराजगी जताते डीएम। जागरण

HighLights

  1. डीएम ने मुख्य मार्ग पर बसों के रुकने पर जताई नाराजगी।

  2. एआरएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

  3. यातायात नियमों का पालन करने और निगरानी के निर्देश।

संवाद सहयोगी, कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर एटा डिपो की बसें रोककर सवारियां उतारने-बैठाने पर जिलाधिकारी सिंह ने नाराजगी जताई। शनिवार को निरीक्षण के दौरान बसें मुख्य मार्ग पर खड़ी मिलीं। डीएम ने एआरएम को संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग पर बसें रोकने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है और यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कर सवारियों को उतारने-बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

एआरएम नीरज कुमार को चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और मुख्य मार्ग पर बसें नहीं रोकने के लिए स्पष्ट निर्देश देने को कहा।

एटा डिपो की बसें मिलीं मार्ग पर खड़ी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बस संचालन की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव में भरेगा हुंकार, 35 सीटों पर किया दावा

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश

डीएम ने बसों का संचालन निर्धारित स्थान से कराने और यातायात सुचाररू बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें- कासगंज में छात्रों के 'जय श्रीराम' पर शिक्षक की आपत्ति: बजरंग दल ने किया हंगामा, प्रधानाचार्य ने दिया टीचर को नोटिस