Move to Jagran APP

कासगंज में विवादित संपतियों ने रोक दी फोरलेन की गति

लोक निर्माण विभाग और संपत्ति स्वामी के बीच न्यायालय में वाद चल रहा है। एक मामले में मुआवजा अड़ंगा बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 05:45 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:45 AM (IST)
कासगंज में विवादित संपतियों ने रोक दी फोरलेन की गति
कासगंज में विवादित संपतियों ने रोक दी फोरलेन की गति

कासगंज, संवाद सहयोगी। फोरलेन के निर्माण में विवादित संपत्तियां रुकावट पैदा कर रही हैं। न्यायालय में चल रहे वाद के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। एक मामले में विभाग और संपत्ति स्वामी के बीच मुआवजे पर सहमति नहीं बनने के कारण अड़ंगा लगा हुआ है।

loksabha election banner

जिले से जिले को जोड़ने की योजना के अंतर्गत कासगंज-एटा के बीच फोरलेन निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। कई संपत्तियों का वाद न्यायालय में चल रहा है। यह विवादित संपत्तियां फोरलेन के निर्माण में बाधा बन गई हैं। शहर के सरकुलर रोड एवं कासगंज-नदरई मार्ग पर स्थित इन संपत्तियों ने फोरलेन की गति रोक दी है। एक प्रकरण में उच्च न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग को संपत्ति स्वामी के लिए मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक विभाग और संपत्ति स्वामी के बीच मुआवजे के लेकर सहमति नहीं बनी है। इस समय दो प्रकरण विवादित हैं। शेष प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है। न्यायालय में जबाव दाखिल कर दिया गया है। मुआवजे वाले प्रकरण में प्रक्रिया चालू है। शीघ्र मुआवजा देकर समाधान कर दिया जाएगा।

सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.