विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़ी मार्ग पर राह निकलना हुआ दूभर, लोग हो रहे परेशान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Sep 2021 05:19 AM (GMT+05:30)

कासगंज संवाद सहयोगी विकास खंड कासगंज का गांव गढ़ी का मुख्य मार्ग बदहाल है।

गढ़ी मार्ग पर राह निकलना हुआ दूभर, लोग हो रहे परेशान
गढ़ी मार्ग पर राह निकलना हुआ दूभर, लोग हो रहे परेशान

कासगंज, संवाद सहयोगी : विकास खंड कासगंज का गांव गढ़ी का मुख्य मार्ग बदहाल है। बारिश में जलभराव और कीचड़ होने से यहां राह निकलना मुश्किल हो जाता है। साइकिल से स्कूल जाने वाले विद्यार्थी परेशानी का सामना करते हैं। मार्ग पर कीचड़ होने से साइकिल फिसल जाती हैं। इससे विद्यार्थी चोटिल हो जाते हैं। गांव में अंदर सफाई व्यवस्था को ग्रहण लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

गांव गढ़ी में आसानी से प्रवेश करना मुश्किल है। यहां मुख्य सड़क पर लोगों को जलभराव एवं कीचड़ का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से लोगों का राह निकलना दूभर हो जाता है। पैदल यात्री तो जहां-तहां रास्ता खोज लेते हैं, लेकिन वाहन से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्कूल जाने के दौरान विद्यार्थियों की साइकिल फिसल जाती है। इससे वे चोटिल हो जाते हैं। कपड़े भी कीचड़ से गंदे हो जाते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था को देखा जाए तो हालत बदतर नजर आते हैं। जगह-जगह कूड़े और घूरे के ढेर लगे हैं। नियमित रूप से सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गंदगी पसरी रहती है। गांव के इस मार्ग की दुर्दशा कई वर्षाें से है। ग्राम पंचायत इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि लोगों को समस्या रहती है।

- शिवकुमार, ग्रामीण गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रुप से नहीं आते हैं। यहां सफाई को लेकर लोग स्वयं जागरूक नहीं है। गांव में गंदगी रहती है।

- दिनेश गुप्ता, ग्रामीण जिले में सफाई कर्मियों की टोली बनाकर कार्य कराया जा रहा है। गढ़ी में यदि जलभराव है तो उसे दिखवाएंगे और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाएंगे।

- देवेंद्र सिंह, डीपीआरओ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।