करोड़ों खर्च फिर भी छुट्टा घूम रहे बेसहारा पशु
कासगंज,जागरण संवाददाता। सरकार ने करोड़ों रुपये बेसहारा पशुओं पर खर्च कर दिए। जिले में जगह-जगह पर आश्
कासगंज,जागरण संवाददाता। सरकार ने करोड़ों रुपये बेसहारा पशुओं पर खर्च कर दिए। जिले में जगह-जगह पर आश्रय स्थल और कान्हा केंद्र खुलवा दिए। मगर देहात की पगडंडियों पर छोड़िए, शहर में भी बेसहारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगा है। दिन भर शहर की राहों पर इधर से उधर पशु दौड़ रहे हैं। रविवार शाम को बेसहारा पशु के हमले से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसे में सवाल नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर भी खड़े हैं।
शहर में आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। 80 वर्षीय वृद्धा रविवार को घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान गली में सांड़ ने हमला बोल दिया। महिला का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। यह हाल तब है जब सरकार बेसहारा पशुओं के रख-रखाव के लिए करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि जिले को दे चुकी है। प्रशासन द्वारा अपने स्तर से भी बेसहारा पशुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मगर इसके बाद भी नगर पालिका की अनदेखी से बेसहारा पशु छुट्टे घूम रहे हैं। शहर में हर गली में यह पशु घूमते हुए नजर आते हैं तो गांव देहात में भी स्थिति जुदा नहीं है।
--------------------
'बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर सुरक्षित रखा गया है। अगर इसके बाद भी शहर में पशु घूम रहे हैं तो हम इस संबंध में नगर पालिका को निर्देश देंगे कि वह इन्हें पकड़ कर आश्रय स्थल में पहुंचाएं।'
-योगेंद्र कुमार
एडीएम