रविवार को 'सूरज' ने लगाया कर्फ्यू
पारा चढ़कर पहुंच गया 45 डिग्री के पार लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कासगंज, जागरण संवाददाता। रविवार सबसे गर्म रहा। सूरज की तल्खी बढ़ती जा रही है। सुबह से ही छाई तेज धूप के चलते पारा चढ़ कर 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। तपती गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कई प्रयास किए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। नहरों पर भी सुबह से युवाओं की भीड़ रही।
रविवार को सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। सुबह 10 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दोपहर होते होते धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक हाल यह था कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सूरज की तपन के कारण बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गर्मी के कारण लोग घबरा गए। धूप की तेजी और गर्मी की अकुलाहट की वजह से घरों में कैद रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विद्युत कटौती बढ़ा रही परेशानी
भले ही विभाग 20 से 22 घंटे विद्युत आपूíत का दावा कर रहा हो, लेकिन विद्युत कटौती परेशानी का सबब बन रही है। दोपहर को लगभग डेढ़ बजे कुछ इलाकों में आपूíत बाधित रही, जो एक घंटे बाद सुचारू हुई। 16 बीघा, गंगेश्वर कॉलोनी, माधोपुरी आदि क्षेत्रों में कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
ठंडे पेय पदार्थो की बढ़ी बिक्री :
गर्मी के तेवर ने ठंडे पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ा दी है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग लस्सी, गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिक, ठंडाई आदि का प्रयोग कर रहें है। इन दिनों शहर में कई स्थानों पर अस्थाई लस्सी, ठंडाई और गन्ने के जूस की दुकानें सज गई हैं।