गंगा घाट पर पितरों को तर्पण करने उमड़ी भीड़
सोरों में गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक तर्पण का सिलसिला चलता रहा। एक साथ 20-20 लोगों से पुरोहितों ने पितरों का तर्पण कराया।
सोरों में गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक तर्पण का सिलसिला चलता रहा। एक साथ 20-20 लोगों से पुरोहितों ने पितरों का तर्पण कराया।
कासगंज, जागरण संवाददाता। पितृ अमावस्या पर पितरों को तर्पण करने के लिए सोरों में दूर-दूर से लोग आए। सुबह से लेकर दोपहर तक हरिपदी गंगा घाट से लेकर लहरा घाट तक तर्पण करने वालों की लाइन लगी रही। इसके चलते पुरोहित भी खासे व्यस्त रहे।
पितृ अमावस्या पर पितरों को तर्पण किया जाता है। अमावस्या के दिन भूले-बिसरे पितरों को भी तर्पण करते हैं। गंगा में स्नान के बाद तर्पण की पुरानी परंपरा है। गुरुवार सुबह चार बजे से ही सोरों में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। वराह घाट से लेकर अन्य घाटों पर भी सुबह से लाइन लगी रही। लहरा एवं कछला घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे।
सीओ भी करते रहे भ्रमण : पितृ अमावस्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। सीओ सिटी आरके तिवारी भी फोर्स के साथ में सुबह ही सोरों पहुंच गए। हरिपदी गंगा घाट पर व्यवस्थाएं देखने के बाद में लहरा घाट पर भी पहुंच कर उन्होंने पुलिस की सुरक्षा देखी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती की।