सिपाही देव और सबलेंद्र बने पर्सनऑफ द मंथ
जासं, कासगंज: पर्सन ऑफ द मंथ के रूप में थाना सोरों के आरक्षी देव कुमार और सबलेंद्र कुमार को चयनित कि
जासं, कासगंज: पर्सन ऑफ द मंथ के रूप में थाना सोरों के आरक्षी देव कुमार और सबलेंद्र कुमार को चयनित किया गया है। साहसिक कार्यो के लिए चयनित आरक्षियों के फोटो पुलिस कार्यालय पर चस्पा किए गए है। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर थानावार प्रति माह साहसिक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पर्सन आफ द मंथ के रूप में चुना जाएगा। उनके फोटो संबंधित थाने पर चस्पा होंगे जिस पर उनके किए गए साहसिक कार्यो का उल्लेख होगा। उन्होंने बताया कि जिले भर के थानों में चयनित पर्सन ऑफ द मंथ में से किन्ही दो के फोटो वरीयता के आधार पर चयनित कर पुलिस कार्यालय में चस्पा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों का उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोबल बढ़ाना है। एसपी ने बताया कि इस माह सोरों में आरक्षी देव कुमार व सबलेंद्र कुमार को पुलिस पर्सन आफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षियों ने बदायूं से 15 हजार ईनामी पप्पू गाजी सोरों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जिसमें आरक्षी देव कुमार गोली लगने से घायल हुआ था।