का्रंग्रेसियों ने बजट को बताया धोखा, किया प्रदर्शन
का्रंग्रेस ने बैठक कर केंद्रीय बजट को गरीबों के साथ धोखा बताया, का्रंग्रेसियों ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन्
कासगंज, जागरण संवाददाता। शहर के गली लुहरान वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के बजट को गरीबों के लिए धोखा बताया। का्रंग्रेसियों ने प्रदर्शन भी किया।
शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट जनता का उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए वित्त मंत्री ने झूठी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। बजट जनता का हित में नहीं है। राजकपूर वाल्मिकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को कल्याणकारी सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने अंतिम बजट में झूठी घोषणाएं करके लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को लुभाने का कार्य किया है। बजट पूरी तरह से चुनावी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जीएसटी और नोटबंदी से देश को पहले ही बर्बाद कर चुकी है। अब सरकार की यह झूठी घोषणाएं जनता के हितों के लिए कुठाराघाट साबित होंगी। इस मौके पर अब्दुल समद, ममता अग्रवाल, रिजवान सैफी, लियाक अली, नवेद राईन, बबलू फारूखी, मीना बंसल, शकील, शाहिद नूर, ब्रम्हानंद शर्मा, शशिकांत पाठक सहित आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।