पुण्य तिथि पर याद आए पं. जवाहर लाल नेहरू
अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर चढ़ाए पुष्प कांग्रेस विधि विभाग ने आयोजित की विचार गोष्ठी
कासगंज, जागरण संवाददाता : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 55 वीं पुण्य तिथि कांग्रेस द्वारा विधि विभाग द्वारा मनाई गई। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह वैश के कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाई और स्मरण किया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधि विभाग के जिला चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह वैश ने कहा कि चहुमुंखी प्रतिभा के धनी और दृष्टिवेत्ता थे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू। देश उनके त्याग को भुला नहीं सकता। भारत आज बुलंदियों की जिस ऊंचाई पर खड़ा है उसकी आधारशिला जवाहरलाल नेहरू ने रखी। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाए और स्मरण किया। कार्यक्रम में पीसी मिश्रा, अरूण कुमार माहेश्वरी, सुनील कुमार सिंह, आदर्श सक्सेना, अनिल कुमार मिश्रा, विकास वीर सिंह सोलंकी, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, उपेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मेंश सिसौदिया, दुष्यंत गौतम, मधुर गौड़, ब्रजराज शाक्य, अंजुम राहत, मुमताज अहमद, अबुसालिम रहमानी, यत्येंद्र, राजेंद्र, केके भारद्वाज, सत्येंद्र कुमार सैनी, केशन मिश्रा, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।