Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर का्रंग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM (IST)
कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जासं, कासगंज: प्रदेश की कथित बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ¨चता व्यक्त की।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शशी लता चौहान ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। जेल में हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, उसका दायित्व है कि प्रदेश में जो भी घट रहा है, उसे महामहिम तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अराजकता का माहौल काफी बढ़ चुका है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हो चुके है कि कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जेल में गैंगवार हो रहे है। अपराधी समांतर सरकार चला रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी आरपी ¨सह को राष्ट्रपति राम को¨वद के नाम ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त किया कि उनका यह मांग पत्र उचित माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर ¨सह राना, सुबोध शर्मा, शशीबाला गुप्ता, अशोक मिश्रा, विजय चंदेल, कबीर प्रताप ¨सह, विकास चौहान, राजीव चौहान, अली हसन, जितेंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र पटियात, विनय कुमार, सचिन ¨सह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.