Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी कांग्रेस

बैठक में का्रंग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर चर्चा की गई, कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सक्रिय

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 09:05 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी कांग्रेस

कासगंज, जागरण संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोरों गेट छोटी बीएबी कार्यालय पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के रणनीति बनाई गई। शहर अध्यक्ष ने ममता अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। जिनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में पुन: वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी कार्यकर्ता किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें सक्रिय करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब घरों से निकलें और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाए उसे सभी कार्यकर्ता बिना किसी भेदभाव के चुनाव लड़ाएं। इस दौरान ममता अग्रवाल को पार्टी का शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सूबेदार खान, राजेंद्र कश्यप, ममता अग्रवाल, इंद्रपाल ¨सह, मनोज कुमार, जहीर अहमद, शान मौहम्मद , जीशान अली, लियाकत अल्वी, मुहम्मद वारिस, शशि बंसल, बबलू फारूखी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.