बाल दिवस पर बच्चों ने बांटे वस्त्र
बाल दिवस पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को सामान बांटा। वहीं एनआर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साधु-संतों के बीच पहुंच कर अन्न एवं वस्त्र का वितरण किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, कासगंज : बाल दिवस पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को सामान बांटा। वहीं एनआर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साधु-संतों के बीच पहुंच कर अन्न एवं वस्त्र का वितरण किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। बीएसए अंजली अग्रवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। जिला समन्वयक वीरेंद्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित यादव, महामंत्री सत्यनारायण, रतन प्रकाश, नरेंद्र राव आदित्य, नितिन महेश्वरी, विजेंद्र यादव, अवधेश यादव, अरुण प्रताप, सचिन पुंडीर, डॉ. देवेंद्र शाक्य, पूनम राजपूत, चंद्र शेखर, बबली शर्मा, आमोद कुमार एवं शिक्षक उपस्थित थे। कासगंज खंड शिक्षाथिकारी राजेंद्र ¨सह बोरा, सह समन्वयक रवेंद्र, परवीन बेगम, रामपाल शास्त्री, संतोष कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एनआर पब्सिक स्कूल के बच्चों ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच बाल दिवस मनाया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रबंधक विवेक राजपूत ने चित्रकला प्रतियोगता का शुभारंभ किया। जुगल, शैजल, राज गोैतम, अशी, परिधि भारद्धाज, ईजा खान, कृष्णा राजपूत, काव्य कश्यप, हर्षित, प्रयान राजपूत ने चित्र बनाए। शिक्षक राजीव तोमर और गरिमा ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने सोहम आश्रम आदि का भ्रमण कर इनका ऐतिहासिक महत्व जाना। गरीब बच्चों को फल एवं वस्त्र बांटे। शिक्षक महेश चंद्र, कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र कुमार, एसपी राजपूत, पी.¨सह, अमित उपाध्याय का सहयोग रहा।