हिदी के प्रचार प्रसार में सिनेमा की महत्वपूर्ण भूमिका
हिदी दिवस पर हिदी के विकास में सिनेमा योगदान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। ऑनलाइन संगोष्ठी में सिने-जगत एवं हिदी के विद्वानों ने भाग लिया।
कासगंज, संवाद सहयोगी। शहर के कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में रविवार को 'हिदी के विकास में सिनेमा का योगदान' विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिदी के प्रचार-प्रसार में सिनेमा के भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
गोष्ठी का शुभारंभ दीप जलाकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके तोमर ने किया। उच्च शिक्षा आयोग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सिनेमा ने हिदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बहार भी हिदी सिनेमा और हिदी के गीतों को सुना और जाना जाता है। फिल्म डायरेक्ट एवं प्रोड्यूसर विवेक शर्मा ने भी हिदी के विकास में फिल्मों की भूमिका पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संगीतकार विष्णु नारायण, फिल्म निर्देशक सुखविदर सिंह, टीवी कलाकार विदित शर्मा, प्रोफेसर पुष्पिता अवस्थी, विवेकमणी त्रिपाठी, डॉ. पुनीत बिसारिया, डॉ. युवराज सिंह डॉ. मिथलेश कुमारी वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रवीण यादव थे। संचालन डॉ. पूनम रानी शर्मा ने किया। संयोजक डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।