संयुक्त आयकर आयुक्त ने व्यापारियों को किया जागरूक
गंजडुंडवारा, संवाद सूत्र। गुरूवार को कस्बा गंजडुंडवारा के वनखंडी रोड स्थित स्टैंडर्ड कोल्ड स्टोरेज प
गंजडुंडवारा, संवाद सूत्र। गुरूवार को कस्बा गंजडुंडवारा के वनखंडी रोड स्थित स्टैंडर्ड कोल्ड स्टोरेज पर आयकर जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। आयकर संबंधी जानकारियों को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया।
संयुक्त आयकर आयुक्त एटा एके मिश्रा ने कहा आपके द्वारा दिया जाने वाला आयकर देश के विकास में लगता है। विकास में लगने वाली धनराशि का बड़ा हिस्सा इससे आता है। हमें अपना महत्व समझना होगा तथा आयकर जमा करने के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी होगी, ताकि देश आगे बड़ सके। उन्होंने कहा हम जो व्यापार करते है उसमें कुछ हिस्सा आयकर के रूप में देश को देते है। सहायक आयकर आयुक्त मेघा गर्ग ने कहा दो करोड़ तक टर्नओवर पर कोई हिसाब किताब रखने की आवश्यकता नहीं है। अब आयकर की चोरी आसान नहीं है, क्योकि जीएसटी लगने के बाद आयकर देना अनिवार्य हो गया है। नए आयकर दाताओं की खोज करने पर जोर देते हुए कहा इससे करदाताओं की संख्या बढ़ेगी तथा सरकार का राजस्व बढ़ेगा। शिविर आयोजक मौहम्मद मुबीन एवं मोहम्मद परवेज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई। कासगंज आयकर अधिकारी सोहनलाल ने समस्याओं का समाधान किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेशचन्द्र आर्य ने कहा हर दो माह बाद नगर में विभिन्न बाजारों में शिविर का आयोजन किया जाए। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उपायुक्त आयकर राधेश्याम, आयकर निरीक्षक एके ¨सह, मोहम्मद स्वालेह अंसारी, संजय भदौरिया, सुरेशचन्द्र आर्य, सुभाषचन्द्र गुप्ता, उमेशचन्द्र आर्य, रामनरायन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।