Move to Jagran APP

¨हदुत्व कायम रखने के लिए भाजपा जरूरी

-कार्यकर्ताओं से आह्वान, बूथ पर 51 फीसद से कम न हो मतदान।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:46 PM (IST)
¨हदुत्व कायम रखने के लिए भाजपा जरूरी
¨हदुत्व कायम रखने के लिए भाजपा जरूरी

फोटो नंबर दो एवं तीन -कार्यकर्ताओं से आह्वान, बूथ पर 51 फीसद से कम न हो मतदान

loksabha election banner

-सांसद ने भरा जोश, बोले प्रदेश उपाध्यक्ष ने गठबंधन को कहा ठगबंधन

जागरण संवाददाता, कासगंज: जिले में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली से पूर्व सभा में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चल रही है। बचपन में सुना करते थे भारत विश्व गुरू था, आज भारत उसी तरफ आगे बढ़ रहा है। सभा के बाद रैली बाजार से होते हुए नदरई तक गई।

कासगंज के बारह पत्थर मैदान में संपन्न सभा में उन्होंने कहा देश भाजपामय हो रहा है। गुंडागर्दी खत्म करने के लिए भाजपा जरूरी है। ¨हदुत्व को कायम रखना है तो भाजपा का सरकार में आना जरूरी है। उन्होंने कहा गलतियां इंसान से होती हैं, लेकिन 323 की गलती के लिए 302 की सजा मत सुना देना। गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा टीबी के चार मरीज मिल कर भी क्या एक पहलवान का मुकाबला कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ पर 51 फीसद से कम मतदान न हो। जनता ने दो लाख से ज्यादा वोटों से जिताकर जो कर्ज चढ़ाया था, बस उसकी ब्याज चुका रहे हैं। अभी और विकास कराना बाकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भाजपा सरकार में हुआ विकास गिनाते हुए कहा कि गठबंधन नहीं है, बल्कि वो ठगबंधन है। वो मोदी हटाओ-मोदी हटाओ का नारा दे रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री देश के विकास की बात कर रहे हैं। जनता के सामने सबकी हकीकत आ गई है। नकल खत्म हो गई है, आने वाले वक्त में नौकरियां प्रतिभा को मिलेंगी। एटा से कासगंज बड़ी लाइन बन जाने पर दक्षिण भारत, एमपी एवं महाराष्ट्र से हम सीधे जुड़ेंगे। इस अवसर पर विधायक ममतेश शाक्य, देवेंद्र प्रताप, देवेंद्र राजपूत एवं वीरेंद्र सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए। एटा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ एवं कासगंज जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे। संचालन गौरीशंकर राजौरिया ने किया।

मीडिया प्रभारी संजय पुंडीर, अनिरुद्ध प्रताप, अनिल पुंडीर, नवल कुलश्रेष्ठ, केश ¨सह, संजीव चौहान, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, मिथलेश राजपूत, डॉ.बीडी राना, अनुराग यादव, शरद गुप्ता, डॉ.ज्ञानप्रकाश गुप्ता, बृजेश उपाध्याय, मनीष गुप्ता के साथ मंडल प्रभारी शिवपाल ¨सह राठौर, सुनील चौधरी, मनीष भारद्वाज, रामनिवास, योगेश चौधरी, रानू उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.