सरकार की नीति से बर्बाद हो रहा अन्नदाता
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने कहा किसान हक की लड़ाई के लिए एकजुट हो जाएं।
कासगंज, संवाद सहयोगी। ग्राम गढ़ी में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का किसान सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान की बर्बादी के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। हक की लड़ाई के लिए किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से अन्नदाता बर्बाद हो रहा है। यूनियन किसानों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहें। यूनियन उनके लिए संघर्ष करेगी। संगठन मंत्री कल्याण सिंह एवं प्रचार मंत्री देशराज सिंह ने कहा कि सरकार किसान उपज का उचित मूल्य नहीं दे पा रही है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने सम्मेलन में आए अतिथियों का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया और किसानों का आभार जताया। इस दौरान मोहन सिंह जिला मंत्री, रघुवर दयाल कोषाध्यक्ष, रामबाबू वर्मा जिला उपाध्यक्ष, किशन मुरारी जिला उपाध्यक्ष, योगेश राघव जिला सचिव, अखिल पुंढीर जिला मीडिया प्रभारी, वीरपाल ब्लाक अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।