आतंकी हमले के बाद शहर में रहा अलर्ट
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। शहर के नदरई गेट बाजार से युवाओं ने आक्रोश जताया है्र।
जागरण संवाददाता, कासगंज: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। सार्वजनिक स्थलों के अलावा मुख्य बाजार में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही देररात तक पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
जवानों की शहादत पर पूरे जिले में शोक की लहर दिखाई दी। युवाओं की आंखों में नमी और जुबां पर आक्रोश की ज्वाला है। युवाओं का यह आक्रोश देख पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी ने पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी।
दोपहर एक बजे वीके जैन कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट से विद्यार्थियों की एक टोली हाथों में पाकिस्तान विरोधी नारे की पट्टिकाएं लिए सड़क पर निकली। युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। थोड़ी ही देर बाद शहर में युवाओं की एक और टोली नारेबाजी करते हुए बाजारों से निकली। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ¨चता बढ़ गई। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया कि सतर्कता बढ़ा दें, लेकिन देश के प्रति युवाओं की भावनाओं का भी विशेष ध्यान रखें। इसके बाद पुलिस ने युवाओं के प्रदर्शन पर नजर रखी। बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई। शाम होते ही प्रदर्शनों का दौर बढ़ गया। सबसे अधिक प्रदर्शन नदरई गेट इलाके में हुए। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ आईपी ¨सह स्वयं नदरई गेट इलाके में नजर बनाए रहे। देर रात तक प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वायरल हुआ बंद का आह्वान
न कोई जाति है, न संस्था, न कोई बैनर और न कोई संगठन, उसके बावजूद भी बाजार बंद का आह्वान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर दिनभर भारत बंद को लेकर मैसेज चले।