Move to Jagran APP

जिला पंचायत के सभी वार्डों मे चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

कासगंज संवाद सहयोगी आम आदमी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:29 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:29 AM (IST)
जिला पंचायत के सभी वार्डों मे चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
जिला पंचायत के सभी वार्डों मे चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

कासगंज, संवाद सहयोगी: आम आदमी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला प्रभारी एवं दिल्ली के निगम पार्षद ने कार्यकर्ताओ के साथ विचार-विमर्श किया। राकेश कुरैशी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं तरुण पचौरी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

loksabha election banner

जिला प्रभारी रिकू माथुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी। जिले के सभी 23 वार्डों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से सहमति बनाकर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की सूची तैयार करें। उसे प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। वहीं से प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। जिलाध्यक्ष संजय राजपूत ने कहा कि जो जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता है, वह अपना बायोडाटा और आवेदन जिला कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को अभी और मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्य बनाने पर जोर दिया जाए। बैठक का संचालन संतोष राजपूत ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार असोलिया, हरीहर प्रपात सिंह, सुनील कुमार वर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, कमल कुमार गोला, छोटे लाल कन्नौजिया, आकाश, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रामकुमार साहू पुन: बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष

संवाद सूत्र, सहावर: नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल के कार्यालय पर हुई। बैठक में नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राम कुमार साहू को चुना गया। नए पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। जिला महामंत्री डा. फारुख अहमद ने सर्वसम्मति से ही कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया। बैठक में अध्यक्ष पद पर रामकुमार साहू को पुन: नियुक्त करने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने रामकुमार साहू को नगर अध्यक्ष घोषित किया। अन्य पदाधिकारियों में राशिद अंसारी महामंत्री, मिर्जा शारिक बेग कोषाध्यक्ष बनाए गए, मुईउद्दीन सैफी को जिला उपाध्यक्ष एवं मनोज सिंह को जिला मंत्री बनाया गया। युवा ईकाई के जिलाध्यक्ष डा. विकास चंद्र गुप्ता, महामंत्री सतवीर सिंह ने नए पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा के अनुरूप व्यापारियों के हित में काम करने को कहा। इस अवसर पर कमांडो चांद अली, श्याम, अशोक कुमार, हाजी अनवर हुसैन, कपिल कुमार, पवन कुमार, गिर्राज किशोर, वकार अहमद सिद्दकी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.