'अपना नाम' मिलने की उम्मीद में खुशी से झूमा कंचौसी
संवाद सहयोगी झींझक: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा कंचौसी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा व
संवाद सहयोगी झींझक: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा कंचौसी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा व प्रशासन को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश पर यहां की जनता में खुशी की लहर है। पिछड़े कंचौसी के विकास की भी आस अब नजर आने लगी है।
कानपुर देहात की बान व रानेपुर की आबादी करीब 17 हजार है। औरैया जनपद की ढिकियापुर व नौगवां की आबादी करीब 13 हजार है। चारों ग्राम पंचायतों को मिला कर आबादी करीब 30 हजार है। पूरा कस्बा दो जनपदों में बंटा होने के कारण आज तक विकास से दूर रहा है। कस्बा अपने अस्तित्व के लिये जूझता रहा है। यहां आज तक विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।लगातार हो रही अनदेखी से यहां के लोग मायूस थे। जब भी किसी बड़े नेता का कार्यक्रम होता तो यहां के लोगों की आस जागती, पर अभी तक निराशा ही हाथ लग रही थी। कस्बे में मुख्यमंत्री की जनसभा की बात सुन कर लोग उत्साहित थे और उन्हें कंचौसी को अस्तित्व मिलने की आस थी।
इंसेट)
सभी ने सराहा
25 सितंबर को हुई मुख्यमंत्री की सभा में सांसद देवेंद्र ¨सह भोले व विधायक निर्मला संखवार की मांग पर सभी ओर सराहना हो रही है। कंचौसी को नगर पंचायत बनाने की मंच से मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से चारों ग्राम पंचायतों मे खुशी की लहर है। लोगों को आस है कि अब कंचौसी का भी विकास होगा और कस्बे को अपना नाम मिलेगा।
इंसेट)
- कंचौसी नगर पंचायत बनने से कस्बे का विकास होगा, कंचौसी को अपना नाम मिलेगा जो अभी तक चार ग्राम पंचायतों के नाम से ही जाना जा रहा है। कंचौसी को अस्तित्व दिलाने के लिये सभी लोगों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रबल प्रताप ¨सह, प्रधान रानेपुर अध्यक्ष प्रधान संघ झींझक ब्लाक। -दो जनपदों की सीमा क्षेत्र में होने के कारण कंचौसी की कोई अपनी पहचान नहीं है, नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अपनी पहचान तो मिल सकेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
चंद्रिका प्रसाद, पूर्व खंड विकास अधिकारी। -कंचौसी के लोग अर्से से विकास के लिये तरस रहे हैं, नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब यहां विकास होगा और सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त होगी और अन्य सुविधायें भी मिलेंगी।
अनिल कुमार। -कंचौसी को अस्तित्व में लाने के लिये मुख्यमंत्री जी ने नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की घोषणा की जिससे हम लोगों में खुशी है । और यहां के रहने वाले लोग भी नगर की सुविधाओ का लाभ ले सकेंगे। निशा कांत दीक्षित। इंसेट) नगर पंचायत बनने से ये मिल सकेंगी यह सुविधायें
1- पानी की टंकी से पानी सप्लाई व पूरे नगर में पाइप लाइन की व्यवस्था हो सकेगी।
2- नगर की सफाई के लिये सफाई कर्मी व घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
3- नगर में उत्तम प्रकाश की व्यवस्था होगी, लाइटें लगेंगी।
4- पानी के टैंकर की भी व्यवस्था होगी।
5- सड़कों का निर्माण आदि कार्य हो सकेंगे।