युवक को रास्ते में रोक मांगी रंगदारी, किया जख्मी
संवाद सहयोगी रसूलाबाद (कानपुर देहात) बिरिया गढ़ेव
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद (कानपुर देहात): बिरिया गढ़ेवा निवासी एक युवक को बाइक सवार दो लोगों ने रास्ते में जाते समय बाइक अड़ाकर घेर लिया और रंगदारी मांगी। विरोध पर युवक को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। लोगों के दौड़ने पर बाइक सवार भाग गए।
बिरिया गढ़ेवा निवासी अमरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मिडा कुआं से बाइक से घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लोगों ने रोकने की कोशिश की। पर उसने बाइक भगा ली। युवकों ने उसे गांव के पास उसे रोककर रंगदारी मांगी। मना करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पर लोग दौड़े तो युवक भाग गए। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें