नारियों ने देश को दिलाया गौरव
संवाद सहयोगी झींझक आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। सीता सावित्री लक्ष्मीबाई
संवाद सहयोगी, झींझक : आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। सीता, सावित्री, लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला,सुनीता विलियम्स जैसी नारियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। नारी सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार अनेक महिला हेल्पलाइन चला रही हैं। यह बातें सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने पॉक्सो एक्ट व नारी सशक्तीकरण पर जागरुकता कार्यक्रम में कही।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं राष्ट्रीय खिलाड़ी माया ने गांव की बेटी सबकी बेटी के नारे लगवाते हुए कहा कि बेटा बेटी में भेदभाव निषिद्ध है। बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहीं हैं। बेसिक शिक्षा के जूनियर स्कूल सिठमरा की छात्रा प्रियंका ने स्वनिर्मित पोस्टर से इस जागरुकता संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। प्रबंधक शिवकांत त्रिपाठी, छात्राएं तान्या, मानवी सलोनी, अपराजिता, खुशबू, गुंजन, शालू मौजूद रहीं।
महिलाओं को किया जागरूक
सिकंदरा नगर पंचायत की अध्यक्षा मुन्नी बेगम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिला अपने अधिकारों का उपयोग कर अपने जान माल की सुरक्षा के साथ अपने कॅरियर को मजबूत कर सकती हैं। सरकारी हेल्पलाइन 1090 एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व थाना पुलिस के सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी कराते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं कर आगे बढ़ने की जानकारी दी। ईओ राजाराम सभासद अबरार खां, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशुल कमर, पूर्व चेयरमैन छोटे मुन्ना कुरैशी मौजूद रहे।