कच्ची छत ढहने से महिला घायल, बकरियां मरीं
संवाद सहयोगी झींझक संदलपुर ब्लाक के उदयपुर गांव में कच्ची छत ढहने से मलबे में दबकर 6
संवाद सहयोगी, झींझक : संदलपुर ब्लाक के उदयपुर गांव में कच्ची छत ढहने से मलबे में दबकर 6 बकरियां मर गई। जबकि एक महिला घायल हो गई।
शनिवार रात संदलपुर ब्लाक के उदयपुर गांव निवासी उजियारे लाल के घर के कमरे की कच्ची छत भरभरा कर ढह गई। कमरे में बंधी दह बकरियां मलबे में दब गई। जबकि नजदीक ही लेटी उसकी पत्नी फूलश्री घायल हो गई। तेज आवाज होने पर दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों की नींद खुली। छह ढहने से चपेट में आकर मलबे में दबने से घायल फूलश्री कराह रही थी। मोहल्ले वालों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर फूलश्री को बाहर निकाला और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। इधर मलबा हटाने पर बंधी सभी छह बकरियां मृत मिलीं। उजियारे ने बताया कि पत्नी अंदर कमरे में लेटी रात में कच्ची छत ढह गई। गनीमत रही की पत्नी पर पूरा मलबा नहीं गिरा। हादसे की जानकारी पर सिकंदरा तहसील से लेखपाल मनोज पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट भूलेख कार्यालय में दी जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। चौकी प्रभारी संदलपुर गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला घायल हुई है।