घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
भोगनीपुर: कोतवाली क्षेत्र के डढ़वापुर गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छ
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:47 PM (IST)
भोगनीपुर: कोतवाली क्षेत्र के डढ़वापुर गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की है।
डढ़वापुर गांव की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही अंशू नशे में घर के अंदर घुस आया। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी घर के बाहर एकत्र हुए तो वह अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाल शिवकुमार ¨सह राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें