Move to Jagran APP

गांव की चौपाल : खूब सोच विचार कै वोट देहो भइया

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भइया वोट मागै वालेन के तौ लाइन लागी है। जितबै कै बाद काम क

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 08:46 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:46 PM (IST)
गांव की चौपाल : खूब सोच विचार कै वोट देहो भइया
गांव की चौपाल : खूब सोच विचार कै वोट देहो भइया

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भइया वोट मागै वालेन के तौ लाइन लागी है। जितबै कै बाद काम करिबै के सबै वादा करि कै जा रहे हैं। बाद मा तो चेहरौ दिखबै का नाहीं मिलत। अबकी बार खूब सोच समझकै वोट करबे की जरूरत है। भज्जापुर गांव में बुधवार को चुनाव पर चर्चा के दौरान दयाशंकर ने यह बात कही। इस दौरान उनके साथ गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे।

loksabha election banner

मलासा ब्लॉक के भज्जापुर गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लगी चौपाल में बुधवार को गांव के लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीण दयाशंकर यादव ने कहा कि भइया इब बार वोट मागै वालेन की तौ लाइन लाग है। एक जात है तौ दूसर आ जात है। अभै तो सबै पाय छुइय रहै हैं बाद मा फिर चेहरौ दिखबै का नाहीं मिलत है। वहीं मनोज यादव बोले की हमैं तो अभै तक कउनौ प्रत्याशी समझ मा नाहीं आव है। सबै बड़े बड़े वादा करिकै जा रहे हैं। अब इन्हैंन मा जो सही लागै और शिक्षित व ईमानदार हो, ओहिका सबै मिल कै वोट करौ। उसी दौरान जीतेंद्र यादव कहते हैं कि भइया बात सोलहै आने ठीक है। सबै एक साथ वोट करिहौ तो महत्व हुइहै। ओम प्रकाश यादव कहत है कि भइया अलग-अलग वोट करिबै मा कोही का फायदा नाहीं है। सबै जन एक साथ वोट करिहौ तौ फायदा हुईहै। नाहीं तो अलग-अलग देबै ते कउनौ का लाभ नाहीं है। वहीं मनोज यादव व रितिक ने कहा कि वादा तौ सबै करिकै जा रहे हैं पर इन्हैन मा सही प्रत्याशी का चुनाव करिबै की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.