Kanpur: अवैध खनन को लेकर हुआ बवाल, फायरिंग और हंगामे के बीच पहुंचे राज्यमंत्री और पूर्व सांसद; फिर...
Kanpur कानपुर देहात में अवैध खनन को लेकर देर रात जमकर बवाल हुआ। यहां अवैध मिट्टी खनन को लेकर फायरिंग हो गई। हंगामे के बीच ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को मौके पर बुला लिया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। जिले में अवैध खनन रुकने का नाम ले रहा है। रनियां में देर रात अवैध खनन को लेकर फायरिंग हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल को बुला लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को मौके से पकड़ा साथ ही दो डंपर व बुलडोजर भी पकड़ा गया।
सिंहुरा भवन गांव में गुरुवार देर रात अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। यहां दो पक्षों में विवाद हो गया इसके बाद एक पक्ष ने हवाई फायर कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल को बुला लिया।
राज्य मंत्री ने अधिकारियों को लताड़ा
पुलिस बल पहुंचा और चार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके पर एक कार मिली जिसमें विधायक लिखा था। ग्रामीणों का कहना था कि खेत से लेकर मार्ग तक खोद दिए जा रहे हैं। राज्य मंत्री ने घटना पर अधिकारियों से आक्रोश जताया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और साथ ही व्यवस्था बेहतर करने के आदेश दिए।
सीओ तनु उपाध्याय ने कही ये बात
इस हंगामे के बीच पहुंची सीओ तनु उपाध्याय ने भी पूरे मामले को लेकर गंभीरता जताई है। उन्होंने इस मामले में जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें: कानपुर के इन इलाकों में गरजा KDA का बुलडोजर, कब्जेदारों से खाली कराए गए 15 भूखंड