कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत
कानपुर देहात में शिवली के पास कानपुर-बिधूना मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक ...और पढ़ें
-1789375981697_m.webp)
HighLights
कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।
हादसे में दिवाकर और राज नामक दो युवकों की मौत।
मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था, पुलिस ने पुष्टि की।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने सामने भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
शिवली में कानपुर-बिधूना मार्ग पर रूरा मोड़ से आगे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम सिमरामऊ बनीपारा थाना रूरा निवासी 27 वर्षीय दिवाकर व उन्नाव निवासी 30 वर्षीय राज की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हेलमेट कोई नहीं पहने था।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
