यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बनीपारा-कहिजरी मार्ग धंसने से फंसा ट्रक, आवागमन ठप
संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला बनीपारा-कहिजरी म

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला बनीपारा-कहिजरी मार्ग कई माह से क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। मार्ग धंसने से सिलिडर लदा ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को 25-30 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बनीपारा कहिजरी करीब 10 किमी लंबे मार्ग से मकरंदपुर कहिजरी, भगवंतपुर, मित्रसेनपुर, कहिजरी, हंसपुर, उसरिया, औझान, भौंथरी, भूरदेव, भीख देव, कपराहट, मल्लाहन पुरवा, पोवा, माल का पुरवा, अपौना, जगम्मन निवादा, बड़ागांव, केशीपुर, सिठउपुरवा, गोपालपुर, सिमरामऊ, विजईपुर, निगोहिया, बड़ापुरवा, छोटापुरवा, जिनई, भौंरा, गुलाबपुर ही नहीं बल्कि आसपास के करीब 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। बारिश के बाद कई जगह मार्ग कट गया है। गड्ढायुक्त मार्ग पर लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से ही कानपुर व माती मुख्यालय जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर सिलिडर लदा ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई तारिक कमर ने बताया कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग आता है। मार्ग निर्माण के लिए एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है, जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।