क्रॉसिग के पास फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो घंटा लगा जाम
क्रॉसिग के पास फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली दो घंटा लगा जाम
संवाद सूत्र, रूरा (कानपुर देहात): गुरुवार सुबह पश्चिमी केबिन के पास अनाज भरी ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिती रही। इस दौरान रेंग कर वाहन निकल पाए।
सुबह करीब नौ बजे क्रॉसिग पार कर अनाज भरी ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही डाकघर के सामने आई तभी वह हिचकोले खाती हुई वहीं फंस गई। एक तरफ ट्रैक्टर ट्राली व दूसरी तरफ निर्माणाधीन आरओबी पिलर से बेहद सकरे हुए रास्ते से वाहन नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में क्रॉसिग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिती बन गई। ऐसे में दोपहिया वाहन क्रासिग से थाने जाने वाले मार्ग से निकलते रहे जबकि अन्य वाहन वहीं फंसे रहे। केबिन मैन चंद्रशेखर की सूचना पर आरपीएफ व थाना पुलिस ने मौके पर आकर फंसे ट्रैक्टर को निकलवाया तब जाकर एक एक साइड के वाहन क्रमवार रेंग कर निकल सके। करीब दो घंटे के बाद स्थिती सामान्य हो पाई। चौकी इंचार्ज रूरा अनिलेश कुमार ने बताया कि अनाज भारी ट्रैक्टर ट्राली हटवाकर कर यातायात सामान्य कराया गया।