Move to Jagran APP

आज मूसानगर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

संवाद सूत्र, मूसानगर (कानपुर देहात) : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर अच्युत

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:53 PM (IST)
आज मूसानगर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

संवाद सूत्र, मूसानगर (कानपुर देहात) : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर अच्युत ब्रह्मधाम आश्रम में होने वाले भक्ति योग वेदांत सम्मेलन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद करेंगे। बुधवार को कलश स्थापना होगी।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद के अनुसार दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से वह सीधे बनारस से मूसानगर पहुंचेंगे। वह जिले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़कों का लोकार्पण व नई प्रस्तावित सड़कों का शिलान्यास करेंगे। उप मुख्यमंत्री कथा व्यास मंच से पंडाल में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता भगवानदास अधीनस्थों के साथ हेलीपैड निर्माण करा रहे हैं। भाजपा का जिला प्रवक्ता विकास मिश्र ने बताया कि डिप्टी सीएम 20 बूथ समितियों का सम्मान भी करेंगे। इसमें सदस्य व पदाधिकारी समेत कुल 410 से अधिक लोग सम्मानित होंगे। क्षेत्रीय सांसद व विधायक, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.