रायपुर सबस्टेशन से दो ट्रांसफार्मर उठा ले गए चोर
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : रायपुर सबस्टेशन में रखे दो ट्रांसफार्मर चोर रात में उठ
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : रायपुर सबस्टेशन में रखे दो ट्रांसफार्मर चोर रात में उठा ले गए। सबस्टेशन के पीछे ले जाकर चोरों ने पॉवर ऑयल व कॉपर बाइ¨डग पार कर दी। शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर का बाहरी फ्रेम पड़ा मिला। जेई की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
रनियां विद्युत खंड से रायपुर 33 केवी सबस्टेशन जुड़ा है। गुरुवार रात सबस्टेशन में एसएसओ राम ¨सह गौर मौजूद थे। सुबह ड्यूटी चेंज होने पर एसएसओ राजकुमार ने चार्ज लिया तो उन्होंने परिसर में रखे दो ट्रांसफार्मर गायब होने पर पड़ताल की। खोजबीन हुई तो कर्मियों को सबस्टेशन के पीछे की ओर दो ट्रांसफार्मर पड़े दिखे। एसएसओ ने जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर का बाहरी फ्रेम ही था। अंदर की कॉपर बाइ¨डग व पॉवर ऑयल गायब था। घटना की जानकारी पर जेई सागर प्रसाद मौके पर पहुंचे ओर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि 25 केवी ट्रांसफार्मर व सीटी-पीटी रखी थी जो स्टोर में जमा करनी थी। विभाग को लगभग 90 हजार रुपये का चूना लगा है। रिपोर्टिंग चौकी रनियां में घटना की तहरीर दी है। जानकारों के अनुसार 25 केवी ट्रांसफार्मर का वजन लगभग 4 ¨क्वटल होता है। साफ है कि ट्रांसफार्मर सबस्टेशन से उठाने में कई लोग शरीक हैं। चौकी इंचार्ज देवेंद्र ¨सह ने बताया कि जेई की तहरीर की जांच की जा रही है।