Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बरौर में दो घरों से चोरों ने सात लाख का माल किया पार

संवाद सहयोगी भोगनीपुर बरौर थानाक्षेत्र के दो गांवों कलेनापुर व कैलई का मजरा कालका पुर

By JagranEdited By: Updated: Tue, 07 Dec 2021 06:57 PM (IST)
Hero Image
बरौर में दो घरों से चोरों ने सात लाख का माल किया पार

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : बरौर थानाक्षेत्र के दो गांवों कलेनापुर व कैलई का मजरा कालका पुरवा से चोरों ने करीब सात लाख का माल पार कर दिया। दोनों घरों में परिवार सोता रह गया और चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के कलेनापुर गांव निवासी किसान भगवती प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात को उनका परिवार घर के ऊपर छत पर सो रहा था और वह घर से करीब 200 मीटर दूर बने मकान में थे जहां मवेशी बंधे रहते हैं। मंगलवार सुबह पत्नी रामसखी जागीं तो दोनों कमरों का ताला टूटा देख शोर मचाया, इससे वह जागकर वहां आए और देखा कि दोनों कमरों में रखे बक्से टूटे पड़े थे। इसमें रखा ढाई तोला सोने का हार समेत करीब पांच लाख कीमत के जेवरात समेत करीब चार हजार नकद चोर चोरी कर ले गए। पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के साथ ही जांच की। भगवती प्रसाद ने बताया कि उसकी एक पुत्री की शादी मार्च में तय हुई है। पुत्री के जेवरात भी चोर ले गए। दूसरी घटना में वहीं कैलई का मजरा कलका पुरवा गांव निवासी सुरेश की पत्नी सरोज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बरामदे में सो रही थी। मंगलवार सुबह जब जागी तो किसी काम से छत पर गई तो उसने देखा की छत पर कागजात फैले हैं। इसके बाद कमरे में गईं तो देखा कि ताला टूटा था और अलमारी व बक्से सब खुले थे। समझते देर न लगा कि चोरी हो गई है। चोर करीब दो लाख के जेवरात व 10 हजार नकदी ले गए। थाना प्रभारी गजनेर गंगा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।