आश्रय स्थल में बीमार गाय की मौत
संवाद सहयोगी, झींझक : ब्लाक के औरंगाबाद झड़ा बेसहारा मवेशी आश्रय स्थल पर ठंड से कई
संवाद सहयोगी, झींझक : ब्लाक के औरंगाबाद झड़ा बेसहारा मवेशी आश्रय स्थल पर ठंड से कई दिन से बीमार गाय की रविवार को मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम किया इसके बाद मृत गाय को दफना दिया गया।
झींझक ब्लाक के औरंगाबाद झड़ा के बेसहारा मवेशी आश्रय स्थल में मौजूद समय में लगभग सौ सैकड़ा गोवंशीय बेसहारा मवेशी आश्रय पाए हैं। तीन दिन पूर्व एक गाय ठंड लगने से बीमार हो गई थी। पशु चिकित्सक बीमार गाय का लगातार इलाज कर रहे थे लेकिन शनिवार रात उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। रविवार को गाय की मौत हो गई। ग्राम प्रधान मनोज ¨सह की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृत गाय का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे नजदीक ही दफना दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी झींझक डॉक्टर अजीत कटियार ने बताया कि ठंड लगने से गाय बीमार हुई थी। बाद में उसने चारा खाना बंद कर दिया इससे वह कमजोर हो गई। रविवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृत गाय को दफना दिया गया है।