बच्चों ने मतदाताओं को जागृत करने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: केंद्रीय विद्यालय माती के बच्चों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: केंद्रीय विद्यालय माती के बच्चों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने घर व पास पड़ोस के एक एक वोटर को पो¨लगबूथ तक ले जाकर मतदान कराने की शपथ ली। बच्चों ने इस दौरान मनमोहक नारे भी लगाए।
प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने कहा कि जिस देश में लोक तंत्र के बजाय राजतंत्र होता है वहां लोग प्रजा के रूप में जन्म लेकर आजीवन प्रजा ही रहते हैं। जबकि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली विश्व की सर्वोत्तम प्रजातांत्रिक संकल्पना है। जिसमें प्रजा ही राजा बनती है। राजा भी एक समय बाद प्रजा ही बन जाता है। यही प्रक्रिया निरन्तर गतिमान रहती है। मतदाता जागरूकता के कोआर्डिनेटर रजत गुप्ता ने बच्चों को सविस्तार मतदान के लाभ बताए। सह कोआर्डिनेटर नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब केवी माती के विद्यार्थी व शिक्षक आगामी लोक सभा के चुनाव में अपने घर व पास पड़ोस के हर मतदाता को पो¨लग बूथ तक ले जाकर मतदान कराने ले जाएंगे। सह कोआर्डिनेटर कल्पना शुक्ला के साथ शिक्षकों में रजनी त्रिवेदी, निखिल मिश्रा,विनोद मिश्रा, मंजू मिश्रा, एकता, पूर्णिमा, व बच्चों में प्रांजल राय, शान्या, अविष्का, शिवम, श्रुति मिश्रा,आदर्श त्रिपाठी, कृति, युवराज, सौम्या, अनुराग, श्रेया राय आदि उपस्थित थे।