चांद दिखते ही तरावीह का सिलसिला शुरू
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जनपद में गुरुवार को चांद दिखाई देने के साही रमजान का पवि˜
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जनपद में गुरुवार को चांद दिखाई देने के साही रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया। साथ ही मुस्लित बहुल्य गांवों व कस्बों में तैयारियां तेज होने के साथ मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को रमजान का पहला रोजा होगा। पहली बार रोजा रखने वाले बच्चे खासे उत्साहित दिखे।
मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में गुरुवार शाम ढलते ही लोग चांद के दीदार को बेताब दिखे। अकबरपुर के शहर काजी मो. उवैस रजा ने चांद दिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को रमजान माह का पहला रोजा होगा। चांद दिखाई देते ही अकबरपुर रूरा रसूलाबाद, उेरापुर अमरौधा, सिकंदरा के अलावा बारा, मटियामऊ, बिवाइन, मांवर, सहजादपुर, मोहम्मदपुर, सट्टी, भजपुरा, भड़ावल, डूडीवरी, मूसानगर फत्तेपुर, मंगलपुर, बरवा रसूलपुर, पीतमपुर जहांगीरपुर, सरांय, अफसरिया, सट्टी, गजनेर कुरवा, चांदपुर आदि स्थानों की मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने रोजे रखने तथा शहरी व इफ्तार की तैयारी शुरू कर दी। पहली बार रोजा रखने वाले बच्चों व ख्वातीनों में खासा उत्साह दिखा। बारा गांव में हाफिज मो. शरीफ ने भी चांद दिखने की पुष्टि की। देर रात उन्होंने बागवाली मस्जिद में तरावीह पढ़ने के पहले तकरीर में कहा कि रमजान के माह में रोजा रखने व नमाज पढ़ने से गुनाहों से मुक्ति के साथ 70 गुना अधिक पुण्य मिलता है। साल के 11 महीनों में भूलवश हुई गलतियों की माफी के लिए रमजान में रोजा रखना व तरावीह पढ़ना या सुनना जरूरी है।
फलों में भी आई तेजी
इफ्तार में फलों की बढ़ी मांग के साथ विक्रेताओं ने दामों में बढ़ोत्तरी कर दी। सबसे महत्वपूर्ण खजूर 100 से 120 रुपए किलो तक बिका। जबकि सेब 160 से 200 रुपए किलो, अनार 150 से 170 रुपये किलो, संतरा 95 से सौ रुपये किलो तथा केला 40 से 50 रुपये दर्जन तक बिका।
सूतफेनी व सिवइयों की मांग बढ़ी
रमजान माह की शुरुआत होते ही सूतफेनी, सिवइयों के साथ चिप्स पापड़, बेसन की मांग बढ़ गई है। घरों में पिस्ता व जर्दा तैयार करने में महिलाएं जुट गई। रमजान महीने में रोजेदार शहरी में सिवई, सूतफेनी, दूध, जर्दा व पिस्ता को विशेष तरजीह देते है। जबकि इफ्तार में दूध, पकौड़ी, चना, बिरयानी, चिप्स पापड़ व खजूर की मांग रहती है।
खाद्य पदार्थ दाम (रुपये प्रतिकिग्रा)
सूतफेनी - 60 से 70
सिवई - 50 से 55
बेसन - 65 से 70
गरी - 200 से 220
चिरौंजी - 800 से 1000
किशमिश - 250 से 280
छुहारा - 150 से 200
चिप्स - 50 से 70
पापड़ - 175 से 200
----------------