Move to Jagran APP

आजाद नगर वार्ड में समस्याओं का अंबार

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: पुखरायां नगर पालिका के आजाद नगर में समस्याओं का अंबार है। कहने

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:54 PM (IST)
आजाद नगर वार्ड में समस्याओं का अंबार
आजाद नगर वार्ड में समस्याओं का अंबार

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: पुखरायां नगर पालिका के आजाद नगर में समस्याओं का अंबार है। कहने को नगरीय क्षेत्र है लेकिन हालात गांव से भी बदतर हैं। नाला न होने से घरों का पानी नजदीक के तालाब में गिरता है। पेयजल पाइप लाइन भी नहीं है।

loksabha election banner

आजाद नगर वार्ड में दो सफाई कर्मचारी हैं। कभी सफाई करने आए तो कभी नहीं आते हैं। गलियों में सफाई नहीं है। नालियां जाम होने से गंदा पानी रास्ते से होकर बहता है। आबादी के अंदर कई स्थानों पर नाली बनी ही नहीं है। गलियां पक्की नहीं हो सकी हैं। बिजली के खंभे नहीं लगाए जाने से लोगों को दूर से लंबी केबल घरों तक लानी पड़ी है। लंबी केबल कई बार टूटती हैं इससे हादसे का खतरा रहता है। पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इसकी वजह से लोग परेशान होते हैं। बाहरी कुछ घरों में पानी आता भी है तो पानी का दबाव इतना कम होता है कि घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में बहुत सारे लोग पंप लगाकर पानी खींचते हैं। इससे दूरस्थ स्थिति घरों में पानी की किल्लत भी रहती है। 4 हैंडपंप अर्से से खराब पड़े हैं। पक्का नाला नहीं होने से बस्ती के बीच तालाब में घरों को गंदा पानी जाता है। इंसेट)

आजाद नगर

- वार्ड संख्या:25

- वार्ड सभासद: चुन्नी देवी

- वार्ड में मतदाता: 650

- जनसंख्या: लगभग 2500

- सफाई कर्मचारी : 02

क्या कहते हैं लोग

- वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए छह हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें से चार अर्से से खराब हैं। बिजली के खंभे नहीं लगे हैं ऐसे में केबिलें झूलती रहती हैं। लंबी केबल टूटने से हादसे का डर बना रहता है।

मनोज गुप्ता

- नाला नहीं होने से गंदा पानी बस्ती के बीच तालाब में जाता है। इससे तालाब का पानी प्रदूषित हो गया है। पूरे समय सड़ांध आती रहती है। कई गलियां कच्ची हैं। कई बार मांग की लेकिन हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके। गलियां में नाली ओवर फ्लो होकर बहती हैं।

- शिवकुमार गुप्त

नगर पंचायत अध्यक्ष से कई बार हैंडपंप रीबोर कराने को कहा गया है। यहां तक की संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन वार्ड के ठूंठ बने हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं। नगर में रहने के बाद भी गांव की सुविधाएं ही मिल रही हैं। नालियां टूटी होने से गंदगी रहती है।

चुन्नी देवी, वार्ड सभासद। दैनिक जागरण के सुझाव :

- निकाय प्रशासन सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे।

- अधूरी नालियों का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए।

- खराब हैंडपंप जल्द से जल्द रीबोर कराए जाएं।

- नाला निर्माण हो तो मोहल्ले का गंदा पानी तालाब में न गिरे।

- बिजली के पोल लगाएं जाएं और पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाए।

.........

- आजाद नगर वार्ड में सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। हैंडपंप रीबोर के लिए नये ठेकेदार को काम दिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि मोहल्ले में विद्युत खंभे जल्द लगाए जा सके। इसके साथ ही गलियों को इंटरलॉ¨कग कराने का काम जल्द कराया जाएगा।

- रामअचल कुरील, ईओ नगर पालिका पुखरायां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.