विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 अक्टूबर को मनाया जाएगा PM किसान उत्सव दिवस, किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:14 PM (IST)

30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा, जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस।

  2. किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 24वीं किस्त।

  3. ई-केवाईसी और आधार सीडिंग भी होगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत विकासखंड, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत भवनों और कृषि विभाग के विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। किसानों को प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके लिए जिले में भी तैयारियां की जा रही हैं। विकासखंडों, ग्राम पंचायत भवनों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, जिला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर, कृषक उत्पादक संगठनों, मंडियों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों और साधन सहकारी समितियों में कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में 22 अक्टूबर से खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिन पात्र किसानों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग या पंजीकरण की प्रक्रिया अधूरी है, वे 30 अक्टूबर को नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसे पूरा करा सकते हैं। इससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रतिभाग करें और आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी करा लें। 

यह भी पढ़ें- यूपी में मेडिकल कॉलेजों के आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगा मानदेय