केवी में डीएम-सीडीओ ने किया पौधारोपण
जागरण संवाददाता कानपुर देहात केंद्रीय विद्यालय माती में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ि
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: केंद्रीय विद्यालय माती में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पौधों का रोपण किया। पृथ्वी पर मानव ,पशु, पक्षियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का मार्मिक संदेश देते हुए कहा कि हमारे देश का हर व्यक्ति चार चार पौधे रोपित करे तो हमारा देश पर्यावरणीय समस्याओं से मुक्त होगा।
जिलाधिकारी ने जैव विविधता और परिवर्तन शीलता को संदर्भित करते हुए केंद्रीय विद्यालय माती के प्राचार्य एके राय द्वारा विद्यालय को हरितिमा युक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्राचार्य के प्रयासों से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर विद्यालय और जनपद को गौरवांवित कर रहे हैं जो हर्ष की बात है। मुख्य विकास अधिकारी जोगिदर सिंह ने कहा कि जैव विविधताओं की आनुवांषिकता, प्रजातियां, पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस आम जनमानस में नवीन चेतना का संचार करता है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संघीय कानून पारित किया है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जनसंख्या विस्फोटक, वनों का कटान,वायु, मृदा,जल प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण का संरक्षण महती आवश्यकता है। विद्यालय में अशोक के पौधों का रोपण किया गया।