Move to Jagran APP

यमुना में स्नान कर पितरों के मोक्ष को किया तर्पण

संवाद सूत्र मूसानगर पितृ विसर्जन अमावस्या पर लोगों ने यमुना नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों के मोक्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 07:04 PM (IST)
यमुना में स्नान कर पितरों के मोक्ष को किया तर्पण
यमुना में स्नान कर पितरों के मोक्ष को किया तर्पण

संवाद सूत्र, मूसानगर : पितृ विसर्जन अमावस्या पर लोगों ने यमुना नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए तर्पण किया। नदी किनारे ही सिद्ध पीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर में दर्शन कर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। गुरुवार सुबह से ही लोग यमुना नदी किनारे पहुंच गए और पूर्वजों के लिए तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना की। पंडितों ने पूरे विधिविधान से सारी विधि संपन्न कराई। इस बार कोरोना महामारी के कारण लोगों की भीड़ कम रही। सुबह 9 बजे के बाद सन्नाटा हो गया। उधर, लोगों ने सिद्ध पीठ ऐतिहासिक माता मुक्तेश्वरी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पंडित अशोक द्विवेदी व मयंक द्विवेदी ने बताया की भक्तों की जिस तरह भीड़ पहले आया करती थी वैसी नहीं आ रही है। लोग दर्शन को कम ही आ रहे हैं। इस कारण सिद्धपीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर के अगल-बगल की दुकानों पर भी भक्तों के न आने से असर पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.