Move to Jagran APP

मूसानगर के सरांय गांव आने वालों का गंदगी से होता स्वागत

संवाद सूत्र मूसानगर सरांय गांव गंदगी व कीचड़युक्त गलियों से पहचाना जा रहा है। गांव में सफा

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 12:31 AM (IST)
मूसानगर के सरांय गांव आने वालों का गंदगी से होता स्वागत
मूसानगर के सरांय गांव आने वालों का गंदगी से होता स्वागत

संवाद सूत्र, मूसानगर : सरांय गांव गंदगी व कीचड़युक्त गलियों से पहचाना जा रहा है। गांव में सफाई का अभाव होने के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़युक्त पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्सर पैदल, साइकिल व बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने समस्या से शीघ्र निजात दिलाए जाने की गुहार उच्चाधिकारियों से की है।

loksabha election banner

मुगलरोड किनारे स्थित सरांय गांव में घुसते ही गंदगी से आगंतुकों का स्वागत होता है। प्रमुख मार्ग पर दोनों तरफ दलदल के साथ कूड़ा-कचरा के ढेर जमा हैं। कुछ खास स्थानों को छोड़ दिया जाए तो पूरे गांव की गलियों में कीचड़ ही कीचड़ भरा दिखाई देता है। गांव के मुख्य रोड से होकर सिहारी, कछगांव व बउवां आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग पर दलदल होने के कारण पैदल साइकिल व मोटरसाइकिल पर बैठकर जाने वाले लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं कई वार वाहनों का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। मार्ग की बदहाली से परेशान लोगों ने समस्या समाधान की मांग की है। गांव के राजेश कुमार, अनोखेलाल, भगवानदीन आदि का कहना है कि ग्राम प्रधान के नालियों का निर्माण न कराए जाने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है आवागमन में सभी लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। पंचायत चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : आगामी पंचायत चुनाव में विजयश्री हासिल करना भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर नजर रखें। गांव में न रहने वाले लोगों के वोट कटवा दें। वहीं जो युवक 18 वर्ष के हो गए हैं उनको सूची में शामिल करें। यह बात गुरुवार को पार्टी कार्यालय रसूलाबाद में भाजपा रसूलाबाद मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कही।

बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मदन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएं। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करें। बैठक में मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, जिला मंत्री शारदा संखवार, बबलू शुक्ला, जीतू त्रिपाठी, रवि सिंह सिसोदिया, अनुरोध दुबे, ओम शंकर सिंह, गौरव सिंह, ह्रदेश त्रिपाठी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.