पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
जागरण संवाददाता कानपुर देहात देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
माती स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीतम सचान अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में आधुनिक भारत की नींव रखी थी। पीसीसी सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर शिक्षा तथा दूर संचार में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी देश पूर्व प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य विमल शुक्ला, अरमान अहमद, कुलदीप सविता, सौरभ गुप्ता, अनुराग तिवारी, इम्तियाज अहमद, संजय सचान, रामसिंह राजपूत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।