Move to Jagran APP

शहीद सैनिक की मूर्ति का विधायक ने किया अनावरण

संवाद सूत्र रूरा माखनपुरवा गांव में सदर विधायक ने शहीद सैनिक राज कुमार पाल की मूर्ति का

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 09:25 PM (IST)
शहीद सैनिक की मूर्ति का विधायक ने किया अनावरण

संवाद सूत्र, रूरा : माखनपुरवा गांव में सदर विधायक ने शहीद सैनिक राज कुमार पाल की मूर्ति का अनावरण किया। वहीं सेना के जवानों ने सलामी दी। उन्होंने कहा कि जवान के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में शहीद के स्वजनों सहित पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

माखनपुरवा, गहलो गांव में शहीद सेना के जवान राज कुमार पाल की मूर्ति का अनावरण करते हुए विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सेना जवान के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके सम्मान में कभी भी कोई कोर कसर न छोड़ें। कार्यक्रम में अल्फा स्क्वायर सीनियर जीसीओ जवानों ने परेड कर सलामी दी और दिवंगत साथी जवान की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। वहीं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष महेश यादव, महामंत्री रघुराज सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रामकिशन, देवेंद्र, धर्मेंद्र, नितिन, संजय पाल, विवेक कुशवाहा ने मूर्ति पर फूल अर्पित कर शहीद जवान को याद किया। कार्यक्रम में सीओ, कर्नल अजय मोहन सिंह, लेफ्टीनेंट कर्नल मिरगैन, धीरेंद्र प्रताप, किशनलाल, सुनीता, हिमांगी मौजूद रहे।

मूर्ति को तिलक लगाते पत्नी के छलके आंसू

मूर्ति अनावरण के बाद शहीद पति राज कुमार पाल को तिलक और पुष्प करते पत्नी गीता देवी फफक पड़ी। उन्होंने बताया कि पति के सपनों को साकार करने के लिए अपने इकलौते बेटे नैतिक व पुत्री प्रिया पाल को देश की सेवा के लिए अच्छी पढ़ाई कराकर सेना में भर्ती करेगी। पति 48 आ‌र्म्ड रेजीमेंट के जवान थे और 11 जून 2019 को उन्नाव में ड्यूटी में दौड़ के दौरान अचानक खाई में गिर जाने पर शहीद हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.