विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात के माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा, डग्गामार वाहनों से मिलेगी मुक्ति

Published: Sun, 30 Aug 2026 05:37 PM (IST)

माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए जल्द ही नई बस सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों और कानपुर जाकर ट्रेन पकड़ने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए नई बस सेवा शुरू होगी।

  2. यात्रियों को डग्गामार वाहनों और ट्रेन की निर्भरता से मिलेगी मुक्ति।

  3. परिवहन निगम ने रूट सर्वे पूरा कर चालक-परिचालक तैनात किए।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अब जिले से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना होगा। वहीं उन्हें ट्रेन से यात्रा के लिए कानपुर जाने की आवश्कता भी नहीं होगी।

परिवहन निगम माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए निगम की ओर से सर्वे किया गया है, जिससे माती डिपो से रूरा, रसूलाबाद रूट से बस चलाई जाएगी। वहीं इस रूट के चालक परिचालकों की तैनाती की प्रकिया निगम ने शुरू कर दी है।

झांसी कानपुर हाईवे पर स्थित माती डिपो से झांसी, कानपुर, लखनऊ, जालौन, हमीरपुर, औरैया, इटावा समेत अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। लेकिन फर्रुखाबाद के लिए जिले से बस सेवा न होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

परिवहन निगम ने तैयारियां की शुरू

वहीं डग्गामार सवारी वाहनों के भरोसे रहना पड़ता और ट्रेन से यात्रा करने वालों को कानपुर जाना मजबूरी बन जाता है। लेकिन अब माती डिपो से बस का संचालन होने पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और रूट का सर्वे भी पूरा कर लिया है। माती डिपो से अकबरपुर, रूरा से मिंडाकुआं होते हुए बस रसूलाबाद पहुंचेगी और यहां से फर्रुखाबाद के लिए निकलेगी।

बस में इसी रूट के चालक परिचालकों की तैनाती की जाएगी। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। सर्वे पूरा कर लिया गया है, बस चलने से जिले के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- घर के आसपास हो रही है बिजली चोरी? अब अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें शिकायत; नाम भी रहेगा सीक्रेट