विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में फुटवियर फैक्ट्री के कर्मियों का हंगामा, वेतनवृद्ध की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

By Charutosh JaiswalEdited By: Anurag Shukla
Published: Sat, 09 May 2026 01:59 PM (IST)

कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित जैनपुर में आरके फुटवियर के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम बंद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अकबरपुर के जैनपुर में आरके फुटवियर के कर्मियों ने काम ठप कर फैक्ट्री के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है। कर्मियों की मांग है कि उनकी वेतन वृद्धि की जाए, चार सौ अभी प्रतिदिन मिलते हैं इसे कम से कम सात सौ किया जाए। पुलिस समझाने में जुटी है।

जैनपुर की फैक्ट्री के बाहर कर्मी जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि जो मिल रहा आज के दौर से कम है इससे घर का खर्च नहीं चल रहा। नारेबाजी कर अपनी मांग रखी। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह समझाने में जुटे हैं।