Move to Jagran APP

अबकी दाय मजरा का परधान बनवाये का मन बनाए हन

संवाद सहयोगी भोगनीपुर मलासा ब्लाक का मदनपुर गांव ग्राम पंचायत बरौर का मजरा है। करीब दो

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:08 PM (IST)
अबकी दाय मजरा का परधान बनवाये का मन बनाए हन

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : मलासा ब्लाक का मदनपुर गांव ग्राम पंचायत बरौर का मजरा है। करीब दो हजार आबादी वाले इस मजरे में 30 वर्ष से कोई प्रधान नहीं बन सका है। इस वर्ष ग्राम पंचायत बरौर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर गांव की महिलाएं प्रधान बनने के लिए पूरी जोर जुगत में लगी हैं। गांव के लोगों का मानना है कि मदनपुर मजरे का प्रधान बन जाए तो गांव में अच्छे विकास कार्य कराए जा सकते है।

loksabha election banner

मजरा मदनपुर में ओमप्रकाश सचान कहते है कि करीब 50 वर्ष पूर्व गांव के

प्राइमरी स्कूल मा मीटिग करकै लोगन के हाथ उठवायके गांव के परधान का चुनाव कराओ गा राहे। तब अपने मजरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुलारे लाल सचान उर्फ मंत्री जी का परधान बनाओ हतो। होहिके बाद ते अबै तक अपने मजरा का कौनव परधान नही बनाओगा। ऐखे मारे मदनपुर मा कौनव विकास कार्य नाहीं भये। बरौर निवासी संतोष तिवारी बताते हैं कि परधान कउनौं गांव का बनै पर काम तो करावै। परधान बनबे के पहिले तो बहुतै वादा करत है और जितबै के बाद सबै भूल जात हैं। अइसै प्रत्याशी का कउनौ वोट न देहे। वहीं शिवमंगल सिंह कहत हैं कि अइसै प्रत्याशी का बोट देहे सबैका नुकसान है। अइसै आदमी मौका का फायदा उठाकर लाभ लै जात हैं। ओहके बाद दिखबै का नाहीं मिलत। वहीं बरौर की मढ़ैया गांव निवासी केशव कहत है कि विकास के लैये कौउनौ ध्यान नाही देत है। अबकी बार सामान्य महिला सीट होयं से कौनव महिलै परधान बनी। वहीं रघुनाथ कहत है अबै तो महिला प्रत्याशी गांवन मा कम आ रही हैं प्रत्याशिन के पति और लरका वोट मांगत घूम रहे हैं। जौन महिला प्रत्याशी अपनी हिला साथिन साथै वोट मांगन अइहैं ओही का सबै जनै वोट करिहै।

इन गांवों में घूमी बाइक

बरौर, मदनपुर, बरौर की मढ़ैया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.