प्रेम भक्ति मिटती है न मरती : हृदयनारायण दीक्षित
संवाद सूत्र, मूसानगर (कानपुर देहात) : प्रेम रूप से पैदा होता है और कभी मरता नहीं है। यही
संवाद सूत्र, मूसानगर (कानपुर देहात) : प्रेम रूप से पैदा होता है और कभी मरता नहीं है। यही भक्ति है जो कभी न मिटती है और न मरती है। अच्युत ब्रह्माधाम में चल रहे भक्ति योग वेदांत सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भक्ति योग तथा वेदांत की व्याख्या की। बताया कि भक्ति द्वेत माने दो से है हम और आराध्य प्रेम में भी दो लोग होते हैं। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया मूसानगर स्थित केंद्रीय मंत्री के आश्रम में हो रही महायज्ञ में पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंतजलि मतलब पूरी शक्तियां एक जगह एकत्रित होना है। इसलिए योग के माध्यम से हम सभी अपनी मन की सारी शक्तियां एकत्रित कर भक्ति में लगाएं। वेदांत पर कहा कि भक्ति ज्ञान की अभिभूति है यही वेदांत है।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज हमारे जीवन पर कलयुग का प्रभाव है। जो प्रथम चरण में है। अंदाजा लगाओ जब यह अंतिम चरण में होगा तो धरती प्रबंधन क्या होगा। इसीलिए हम सभी को चाहिए कि संतों के वचनों को गृहण कर जीवन को सार्थक बनाने पर विचार करें, उसी के अनुसार कार्य करें। हम सभी संतों से जीने की कला सीखें। कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतर¨ह पारा। कहा कि कथा श्रवण के लिए वक्त निकालना पुण्य का कार्य है। मगर अब मनुष्य के पीछे अगर-मगर पड़ गया है। सवाल किया कि कथा में क्यों नहीं आए फिर जवाब दिया आना तो चाह रहे थे, मगर दूसरे काम से वहां चले गए। इसी अगर मगर में पड़कर जीवन के बहुमूल्य समय को बिता रहे हैं। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने इस मौके पर कहा, संकल्प और साधना से ही जीवन सार्थक बनता है। मंच पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कटियार, नीरज पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल व साधु संत उपस्थित रहे।