Move to Jagran APP

'समस्या निवारण के साथ योजनाओं पर डालेंगे प्रकाश'

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुख्यमंत्री के आगमन से जिले को बहुत सारी उम्मीदें हैं। वह

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:35 PM (IST)
'समस्या निवारण के साथ योजनाओं पर डालेंगे प्रकाश'

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुख्यमंत्री के आगमन से जिले को बहुत सारी उम्मीदें हैं। वह यहां की समस्याओं के निराकरण के साथ सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी देंगे। सांसद देवेंद्र ¨सह भोले ने 25 सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।

loksabha election banner

पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद ने कहा, हमारे प्रेरणा स्त्रोत एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल के जयंती दिवस पर एक विशाल रैली कंचौसी में होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे संबोधित करेंगे। पंडित दीनदयाल का सपना था कि गरीब को बराबरी का हक मिले। उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उसी प्रेरणा स्त्रोत के आधार पर हम दीनदयाल जयंती को मनाते हैं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डालेंगे। जिले की समस्याओं का निवारण करेंगे। सांसद देवेंद्र ¨सह भोले ने कहा मेरी माता का 25 सितंबर निर्वाण दिवस भी है। माता-पिता की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री अनावरण करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल की जयंती मनाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, अर¨वद सचान, विद्यासागर त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी बालजी शुक्ला, जितेंद्र ¨सह गुड्डन आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.